फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जवां से पकड़ा गया तेंदुआ सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा, टीम लेकर रवाना

Sun, 08 Jan 2023 12:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के जवां में घुस आए तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ने के बाद सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुआ को सहारनपुर के लिए रवाना हो गई है।
 
विज्ञापन
तेंदुआ को सहारनपुर ले जाती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जवां में घुस आए तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ने के बाद सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुआ को सहारनपुर के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


प्रभागीय वन अधिकारी दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने बताया कि तेंदुआ को सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा। टीम सहारनपुर के लिए रवाना हो गई है। तेंदुआ कहां से आया, इस पर उन्होंने बताया कि जैसा कि  मेरठ, बागपत, बरेली, ग्रेटर नोएडा में तेंदुआ मिलने की खबरें आईं। ऐसे क्षेत्रों में ही इन्हें खाने के लिए सही मिलता है। गन्ना क्षेत्र की बेल्ट से शायद यह तेंदुआ आया हो। 

विज्ञापन


ऐसे पकड़ा गया तेंदुआ
 अलीगढ़ के जवां में शनिवार सुबह 8.30 बजे के लगभग कुछ ग्रामीण खेत में आग ताप रहे थे। उन्होंने गेंहू के एक खेत में कुछ हलचल देखकर 15 वर्षीय विशाल पुत्र गणेश को पशु भगाने के लिए भेजा। बच्चा जैसे ही खेत में पहुंचा, वहां पर तेंदुआ लेटा हुआ था। बच्चे ने तेंदुआ को एक पत्थर का टुकड़ा उठाकर मार दिया। तेंदुआ ने बच्चे पर हमला बोल दिया। जिससे बच्चा घायल हो गया।

बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्हें देखकर तेंदुआ गांव की ओर भागा। कुछ दरवाजे बंद थे। प्रेम मुरारी पुत्र देवी शरण के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, तेंदुआ उसमें घुस गया। ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उस घर के सदस्यों ने रसोईघर में बंद होकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। तेंदुआ काबू में न आने पर इटावा सफारी वाइल्ड लाइफ  की टीम और अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों के डीएफओ के निर्देशन में तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया गया। टीम ने कमरे के बाहर से ही तेंदुआ को बेहोशी के इंजेक्शन दिए। जिससे तेंदुआ बेहोश हो गया। लगभग 10 घंटे के बाद रात आठ बजे तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें