फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ऑटो में डाले यूनिक नंबर से महिला यात्री का छूटा सामान मिला वापस, पुलिसकर्मी को दिया धन्यवाद 

Sun, 19 Sep 2021 11:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

क्वार्सी चौराहे पर सभी सवारियों को उतारकर टेंपो भी वापस अपने रूट पर चला गया था। टेंपो जाने के बाद जब यात्रियों को अपने सामान की याद आई तो उन्होंने क्वार्सी चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
सामान मिलने पर महिला के चेहरे पर आई खुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अंदर चलने वाले सीएनजी ऑटो में डाले गए यूनिक नंबर की वजह से रविवार को महिला यात्री का छूटा सामान वापस मिल गया। प्रकरण के अनुसार पलवल हरियाणा से आए हुए कुछ यात्रियों का सामान टेंपो में रह गया। 

विज्ञापन


क्वार्सी चौराहे पर सभी सवारियों को उतारकर टेंपो भी वापस अपने रूट पर चला गया था। टेंपो जाने के बाद जब यात्रियों को अपने सामान की याद आई तो उन्होंने क्वार्सी चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। 

यात्री ने बताया कि जिस टेंपो में सामान रह गया है उस पर 748 नंबर लिखा हुआ था। सूचना पर यातायात उप निरीक्षक राममेहर सिंह ने पंजीकरण नंबर से वाहन स्वामी व चालक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। चालक ने बताया कि एटा चुंगी पर पहुंचा हूं। बैग के बारे में कहा कि हां किसी सवारी का बैग वापस रह गया है। लेकर आ रहा हूं। बैग मिलने पर महिला काफी खुश नजर आईं। बैग मिलने पर महिला ने पुलिस का धन्यवाद भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें