फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आठ दिन से गायब प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, काफी समय से था प्रेम संबंध

Tue, 14 May 2019 01:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन
मृतक दिगम्बर उर्फ गवर्नर और सौमोती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आठ दिन से गायब गांव मढ़ाकपिथ निवासी प्रेमी-प्रेमिका का शव सोमवार को सबमर्सिबल के लिए बनी कोठरी में फंदे पर लटकता मिला। कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। शवों से उठी बदबू से ग्रामीणों को उनकी मौत का पता लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोठरी का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


गांव मढ़ापिथू निवासी शिवसिंह की पुत्री सौमोती (17 वर्ष) एवं उसके पड़ोस में रहने वाले सितारा के पुत्र दिगंबर उर्फ गवर्नर (25 वर्ष) में काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। यह बात दोनों के परिवार वालों को मालूम हुआ तो उन्होंने दोनों पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी। इससे परेशान होकर दोनों ने घर से भाग जाने की योजना बनाई। दोनों सजातीय थे। छह मई की शाम को दोनों घर से गायब हो गए। दोनों को उनके परिजनों ने काफी तलाश किया। लेकिन कोई पता नहीं लग पाया।

किशोरी के पिता ने सात मई को कोतवाली में युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। सोमवार की शाम को खेल रहे बच्चों को मुकेश कुमार की खेत पर सबमर्सिबल के लिए बनी कोठरी से निकल रही बदबू ने परेशान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली। सीओ योगेश कुमार का कहना है कि युवक के खिलाफ कोतवाली में पहले से ही किशोरी को बहलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज है। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें