फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद बदमाशों ने दो को गोली मारी

Mon, 11 Apr 2016 01:41 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
कोतवाली के गांव केसरीपुर में शनिवार की रात आधा दर्जन बदमाश तीन मकानों के ताले तोड़कर दो लाख के जेवरात, नकदी और सामान चोरी कर ले गये। बदमाश चौथे मकान में चोरी के इरादे से घुसे ही थे कि आहट सुनकर जागे गृहस्वामी ने शोर मचा दिया। जिस पर बदमाश भागे, उधर से खेतों से आ रहे ग्रामीणों ने उन पर टॉर्च की रोशनी मारी तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे दो ग्रामीण छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई देशवीर सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल भिजवाया।
बता दें कि गांव का विशंभर पुत्र नारायन सिंह और धर्मसिंह पुत्र मुकुंदी नीचे कमरों के ताले लगाकर परिवार सहित छत पर सो रहा था। रात्रि में दो बजे के लगभग आधा दर्जन बदमाश उनके मकान में घुस गए। कमरों के ताले तोड़कर संदूक आदि की का सामान फैला दिया तथा संदूक में रखे तीस हजार नकद सोने की चैन, कुंडल, कोंधनी, पायल ले लिए।
इसी तरह धर्मसिंह के मकान से बीस हजार की नगदी, सोने की चैन आदि जेवरात चुरा लिए। फिर बदमाशों ने विनोद पुत्र मेघ श्याम के मकान को निशाना बनाया। विनोद के मकान का ताला लगा था। वह बुलंदशहर गया हुआ था, उसकी पत्नी मायके में थी।
विज्ञापन

बदमाश मकान के मेन गेट और कमरों संदूक के ताले तोड़कर जेवरात आदि कीमती सामान चुरा लिया। जिसके बाद बदमाश ओमप्रकाश के मकान में घुस गए। तभी आहट सुनकर ओमप्रकाश की आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया, जिस पर बदमाश भाग लिये। तभी गांव का रिंकू उसका पिता लालसिंह और रामवीर खेत से भूसा डालकर आ रहे थे।
उन्होंने बदमाशों की तरफ टॉर्च की रोशनी मारी तो बदमाशों ने गोली चला दी। एक के बाद एक तीन फायर किये और भाग गये। गोली से रामवीर, रिंकू घायल हो गए। दोनों के मुंह नाक और पीठ पर छर्रे लगे हैं। मामले में पीड़ित धर्मसिंह के पुत्र जसवंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई देशवीर सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें