ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। लाडले बिल्डर वहीं लहूलुहान हालत में गिर गए। सूचना पर इलाका पुलिस व परिचित भी पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें टिर्री के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां देर शाम समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था। इधर, एसपी सिटी, सीओ तृतीय ने भी फील्ड यूनिट संग घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पर जांच पड़ताल की। खबर पर तमाम समर्थकों, परिचितों, सियासी व कारोबारी लोगों का जमावाड़ा लग गया।
देर शाम तक पुलिस जांच में जुटी थी। किसी महिला से जुड़े विवाद की पुरानी रंजिश में हमला किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। बिल्डर के भाई शहजी ने उसी रंजिश से जोड़कर जोहराबाग के आदम व उसके नगला पटवारी क्वार्सी निवासी दोस्त वसीम के खिलाफ तहरीर दी है।
इस घटना में अभी तक की जांच व परिवार की तहरीर पर पुरानी रंजिश में आदम नाम के युवक व उसके दोस्त वसीम पर हमले का आरोप है। उसी रंजिश में दोनों को नामजद कर तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर कारणों व घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी। -मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी