फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गल्ला आढ़ती को रास्ते पर रोककर 14 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश

Sun, 11 Oct 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
पीड़ित से पूछताछ करते हुए एसपीआरए मनीष कुमार मिश्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
छर्रा गल्ला मंडी से बाइक से अपने गांव परौरा लौट रहे गल्ला आढ़ती महेश कुमार को बदमाशों ने गांव बाईकलां के पास जबरन रोका। उनसे 14 लाख रुपये से भरा बैग और बाइक छीनकर भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही छर्रा में राम बरात की सुरक्षा में मौजूद एसपी देहात सहित पुलिस अधिकारी मौका-ए-वारदात की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

बरला थाना क्षेत्र के गांव परौरा निवासी महेश कुमार के अनुसार छर्रा मंडी में उनकी आढ़त है। गल्ला कारोबार से मिले करीब 14 लाख रुपये बैग में रखकर शनिवार रात करीब 8:45 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। छर्रा-परौरा के बीच गांव बाईकलां से आगे सरकारी नलकूप के पास पांच बदमाशों ने बीच सड़क पर आकर जबरन बाइक रुकवा ली। रुकते ही लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। वह दहशत में आ गए। इसी बीच गले में लटक रहा रुपयों भरा बैग छीन लिया। पिटाई से वह बेहोश हो गए।
कुछ देर बाद उसे होश आने पर बेटे सनी को लूट की जानकारी दी। बेटे ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर छर्रा की रामबरात में मौजूद एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा, सीओ गर्वित सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक छर्रा सुशील कुमार योगी, बरला की थाना प्रभारी सरिता सिंह दल-बल सहित मौके पर पहुंच गए। देर रात करीब 11 बजे एसओजी टीम भी पहुंच गई। आढ़ती को मंडी लेकर पहुंची पुलिस ने वहां लोगों से पूछताछ की। एसपी देहात ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




कुछ दूर तक व्यापारी के बेटे ने किया पीछा
गल्ला व्यापारी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारी के बेटे से जानकारी मिली कि उसने परौरा मोड़ पर कुछ लोगों को अपने पिता की बाइक लेकर जाते हुए देखा। इस पर अपनी बाइक से उसने पीछा किया। गांव फुसावली के पास सड़क पर पड़ी रोड़ी में उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। इसी दौरान बदमाश आगे निकल गए। इसके बाद वह अपने पिता के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें