पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया व बयानबाजी करने वालों पर नजर रखे हुए है। इस विवाद में सोशल मीडिया पर लगातार लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये कहीं किसी विवाद का कारण न बन जाए। ऐसे सोशल मीडिया एकाउंटों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्हें रिपोर्ट किया जा रहा है। अगर कोई विवाद उनकी वजह से सामने आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
थाना वार कराया गया मॉक ड्रिल
अलीगढ़ शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रविवार को थाना वार मॉक ड्रिल कराया गया। पुलिस टीमों द्वारा दंगा निरोधक उपकरणों के साथ अभ्यास किया गया। पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाए गए। जिसमें लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों के बारे में जानकारी दी गई।