फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बहन के साथ स्कूल गई मासूम को शिक्षक ने निकाला, गेट पर कार ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Tue, 25 Feb 2025 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बहन के साथ स्कूल गई बच्ची को शिक्षक ने बाहर निकाल दिया। बच्ची को स्कूल के गेट पर कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम बुशरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी बहन को स्कूल जाते हुए देख चार साल की मासूम बुशरा भी उसके साथ स्कूल जाने के लिए मचल उठी। उसकी जिद देख बड़ी बहन उसे अपने साथ ले गई। आरोप है कि उसका दाखिला नहीं था, भोजनावकाश में एक शिक्षक ने उसे स्कूल से निकाल दिया और स्कूल के गेट पर ही  कार ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसा 25 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे गांव अधौन में सरकारी विद्यालय के सामने हुआ। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। बुशरा गांव अधौन के ही इंसाद अली की पुत्री थी। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी शेरीन सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बुशरा भी बहन के साथ कभी-कभी स्कूल चली जाती थी। मंगलवार को किसी अध्यापक ने उसे स्कूल से बाहर निकाल दिया था। इस पर वह स्कूल से बाहर निकली,  तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची उसकी मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोग भी हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक गिरीश कुमार का कहना है कि बच्ची का नाम हमारे यहां अंकित नहीं है। परिजनों का स्कूल से निकाले जाने का आरोप निराधार है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें