फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: माइनर की पटरी कटी, 500 बीघा फसल में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मढ़ा हबीवपुर से गुजर रही बड़ौदा माइनर की पटरी कटने से बृहस्पतिवार की रात को करीब 500 बीघा खेत में पानी भर गया। किसानों ने मुश्किल से बंधा (रोक) लगाकर पानी के बहाव को रोका। फसल जलमग्न होने से किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि गांव के पास से बड़ौदा माइनर गुजर रही है। बृहस्पतिवार की रात में माइनर की पटरी अचानक कट गई। इससे किसान रमेशचंद्र शर्मा, ब्रजवासी, अनिल कुमार, खचेरमल शर्मा, डब्बू सिंह, सोनू कुमार, करतार सिंह, जगमोहन, ललित कुमार, रामनिवास, हरीश कुमार, बीरबल शर्मा सहित अन्य किसानों की करीब पांच सौ बीघा फसल में पानी भर गया।

सुबह किसान जब अपने खेतों पर पहुंचे तो फसल को जलमग्न देख हैरान रह गए। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग की जेई मोहनलाल भी कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। किसानों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पानी के कटान को रोका। जेई ने बताया है कि मढ़ा हबीवपुर के पास माइनर पर करीब पांच साल पहले पुल बनाया था, पुल का पटाव नीचा होने के कारण पटरी कट जाती है। इस समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि निर्माण के समय ही पुल की ऊंचाई कम होने के बारे में उन्होंने अधिकारियों को बताया था। कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें