फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद भी नहीं चेते: एक बाइक पर तीन सवार...ये तो हैं नादान, आप तो दीजिए ध्यान

Tue, 25 Feb 2025 01:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

24 फरवरी को अमर उजाला ने जब शहर का जायजा लिया तो शहर के लाल डिग्गी व मैरिस रोड इलाके पर यही नजारा देखा। स्कूलों की छुट्टी के बाद किशोर-किशोरियां स्कूलों के इर्द-गिर्द खड़े दोपहिया वाहनों को लेकर निकल पड़े। इनमें से अधिकतर ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। एक बाइक-स्कूटी पर तीन-तीन बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन
जेल पुल पर स्कूटी पर जाते तीन युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस हादसे में तीन भाई-बहनों सहित चार की मौत के बाद भी सड़क पर नाबालिग बेरोकटोक वाहन दौड़ा रहे हैं। न तो अभिभावक इन्हें मना कर रहे हैं न ही रास्ते में कोई पुलिसवाला इन्हें रोकता है। घर से स्कूल के लिए निकलते ही एक वाहन पर तीन से चार नाबालिग बिना हेलमेट के फर्राटे भरते दिख जाएंगे। स्कूल पहुंचकर ये वाहनों को बाहर इधर-उधर खड़ा कर देते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने जब शहर का जायजा लिया तो शहर के लाल डिग्गी व मैरिस रोड इलाके पर यही नजारा देखा। स्कूलों की छुट्टी के बाद किशोर-किशोरियां स्कूलों के इर्द-गिर्द खड़े दोपहिया वाहनों को लेकर निकल पड़े। इनमें से अधिकतर ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। एक बाइक-स्कूटी पर तीन-तीन बच्चे बैठे थे। कुछ पर दो चार बच्चे भी थे। न उनकी उम्र इस तरह की थी कि उन्हें 16 वर्ष की उम्र के मानक में बिना गेयर वाहन चलाने का लाइसेंस मिल सके। अगर कुछ की उम्र रही भी होगी तो उनके पास लाइसेंस है या नहीं? इसकी जांच करने या रोकटोक करने वाला कोई नहीं था।

हमारे स्कूलों में यह साफ नियम है कि कोई नाबालिग वाहन लेकर नहीं आएगा। फिर भी स्कूल के बाहर कोई लेकर आता है तो इसके लिए अभिभावकों को भी कठोर कदम उठाना होगा। एसोसिएशन के जरिये इस दिशा में अभिभावकों पर संदेश भिजवाएं जाएंगे। -प्रवीन अग्रवाल, पीएसडीएस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अभिभावकों को निर्णय लेना होगा कि वे अपने नाबालिग बच्चों के हाथों में वाहन न दें। -अखिलेश शर्मा, अभिभावक
जब वाहनों से बच्चों को लाने ले जाने की सुविधा स्कूल देते हैं तो फिर बच्चों को वाहन देने की जरूरत नहीं।- लीना वार्ष्णेय, अभिभावक
सभी विद्यालयों में 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को दुपहिया वाहनों से आने पर रोक लगाई जाए। शासकीय कर्मी हेलमेट लगाकर ही जाएं। कार से आने वाले सीट बेल्ट लगाएं।- संजीव रंजन, डीएम,अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें