फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर व टप्पल में बारिश व ओलावृष्टि से आलू की फसलों में मामूली नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश एवं शनिवार को कुछ देर हुई तेज बारिश को भले ही फसलों के लिए वरदान माना जा रहा हो, लेकिन हरियाणा सीमा से लगे टप्पल व खैर क्षेत्र में बारिश के साथ हुई मामूली ओलावृष्टि ने कुछ गांवों में आलू की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया। इन गांवों का सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। राजस्व टीम को जल्द से जल्द नुकसान के आदेश दिए।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि बारिश से विकास खंड खैर में कस्बा खैर, लोहागढ़, पला चांद, जट्टारी, जरतौली, मादक, सलेमापुर, नगरिया गोरोला आदि में ओलावृष्टि से आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। टप्पल में भी करीब आधा दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं। इन सभी में सरसों एवं गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। राजस्व टीमों को इन सभी गांवों का दौरा कर फसलों की स्थिति का आंकलन करने व जल्द से जल्द रिपोर्ट आपदा प्रबंधन कार्यालय को देने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के प्रति प्रशासन की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करते हुए नुकसान की भरपाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने खेतों में भी जाकर बारिश से हुए नुकसान का भी जायजा लिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, कानूनगो टप्पल एवं खैर सहित संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें