फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की दुल्हनिया: स्कूल की दोस्ती बनी प्यार, गोंडा की बेटी मेघना बनेंगी संदीप सिंह की जीवन संगिनी

Wed, 04 Nov 2026 10:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीपीएस में पढ़ाई के दौरान संदीप सिंह और मेघना चौधरी की पहली मुलाकात हुई थी। संदीप मेघना से सीनियर थे। वर्ष 2012 में संदीप ने बारहवीं पास करने के बाद स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। अलग-अलग राहों पर आगे बढ़ने के बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक जिस रिश्ते को परिवार ने निजी रखा था, अब उससे जुड़ी तस्वीर साफ हो गई है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की होने वाली दुल्हनिया कौन होंगी, यह राज अब सामने आ गया है। अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के तारापुर गांव से जुड़ीं मेघना चौधरी के साथ संदीप सिंह 14 नवंबर को सगाई करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों का रिश्ता स्कूल के दिनों की पहचान से शुरू हुआ था।

विज्ञापन


सगाई समारोह 14 नवंबर को अलीगढ़ में तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह में संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई भी होगी। सौरभ का रिश्ता अंतरा त्यागी के साथ तय हुआ है। एक ही दिन और एक ही आयोजन में दोनों भाइयों की सगाई होने से परिवार में दोहरी खुशियों का माहौल है। हालांकि, अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह दिल्ली में आयोजित हो सकता है।

मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक स्थित रुदायन उर्फ तारापुर गांव का रहने वाला है। उनके दादा राधेश्याम चौधरी नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ गांव में बने मकान में रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य लंबे समय से गाजियाबाद में रह रहे हैं। पोती की सगाई की खबर से दोनों बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


मेघना के पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी करते हैं। उनके दो छोटे भाई राकेश और अजय जूतों के कारोबार में हैं। मेघना के एक छोटे भाई करन चौधरी हैं। राधेश्याम चौधरी के अनुसार, परिवार के सदस्य 14 नवंबर को होने वाले समारोह में शामिल होंगे। गांव के कुछ लोग भी उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। हालांकि, गांव में सगाई या शादी का कोई आयोजन नहीं रखा गया है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के शिक्षा मंत्री की सगाई: बचपन की दोस्ती, विदेश में पढ़ाई; कौन हैं संदीप सिंह की होने वाली दुल्हन?

Trending Videos
विज्ञापन

मेघना कानून की पढ़ाई के लिए विदेश गईं
मेघना और संदीप सिंह की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद संदीप ने स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी। बाद में वह कानून की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। 2024 में इस रिश्ते को लेकर परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। संदीप सिंह के परिजन मेघना के परिवार से मिलने गाजियाबाद भी पहुंचे थे। हालांकि, उस समय परिवार में कुछ मतभेदों के चलते रिश्ता तय नहीं हो सका।

बचपन की दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदलेगी
डीपीएस में पढ़ाई के दौरान संदीप सिंह और मेघना चौधरी की पहली मुलाकात हुई थी। संदीप मेघना से सीनियर थे। वर्ष 2012 में संदीप ने बारहवीं पास करने के बाद स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। अलग-अलग राहों पर आगे बढ़ने के बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। समय के साथ यह परिचय गहरा होता गया। शुरुआत में कुछ पारिवारिक मतभेद आए, लेकिन बाद में दोनों परिवारों की सहमति बन गई। अब 14 नवंबर को सगाई के साथ स्कूल के दिनों की यह पहचान रिश्तेदारी में बदलने जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें