फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली में चौपाल लगाकर राज्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
अतरौली में लोगों को पत्रक देते राज्यमंत्री  संदीप सिंह - फोटो : samvad
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर में देर रात तक रात्रि चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद किया और पत्रक बांटे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकारें खुद जनता के द्वार पहुंचकर अपने कार्यकाल का हिसाब दे रही हैं। हमारा मकसद सिर्फ संवाद नहीं, समस्या का समाधान है। उन्होंने किसानों की मांग पर नलकूप की लाइनें दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश बिजली विभाग को दिए।
अधिवक्ताओं द्वारा राज्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में फ्रंट ऑफिस व्यवस्था को जनविरोधी बताते हुए तत्काल खत्म करने की मांग की गई। इस मौके पर नबाव सिंह एडवोकेट, कैलाश चंद गुप्ता, अभयदीप वार्ष्णेय, मुकेश पाठक, धीरेंद्र लोधी, सचिन जैन, संतोष गुप्ता, उदयपाल लोधी, ओमप्रकाश, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें