फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा राज्यमंत्री ने अलीगढ़ को दी मेडिकल कॉलज की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड के हालातों को लेकर जिले की समीक्षा व कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने आए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग जिले को एक बड़ी सौगात दे गए हैं। उन्होंने दीनदयाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने पर हामी भर दी है।
विज्ञापन

इसे मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव कोल विधायक अनिल पाराशर व शहर विधायक संजीव राजा ने राज्यमंत्री के समक्ष रखा था, इस पर उन्होंने तत्काल चिकित्सा शिक्षा मंत्री से फोन पर वार्ता की। साथ ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को निर्देश प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। अगर, सबकुछ ठीक रहा तो कृषि विभाग के क्वार्सी फार्म हाउस की जमीन पर दीनदयाल का विस्तार करते हुए इसे मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसमें दो साल का समय लग सकता है।
राज्यमंत्री अतुल गर्ग दोपहर 3:30 बजे करीब कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कोल विधायक अनिल पाराशर व शहर विधायक संजीव राजा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों व विधायकों से वार्ता की।
विज्ञापन

इस वार्ता को लेकर शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि कोरोना काल में जिस प्रकार से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सामने आई, उसे देखते हुए दीनदयाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाया जाए। अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विवि के संरक्षण में संचालित है। इसका भी लाभ दीनदयाल को मिलेगा।
साथ ही अलीगढ़ ही नहीं बल्कि संपूर्ण मंडल को दीनदयाल के मेडिकल कॉलेज बनने के बाद इसका लाभ मिलेगा। इस पर राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से इस विषय पर जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल परिसर में काफी बड़ा है। मेडिकल कॉलेज 500 बेड के साथ संचालित किया जा सकता है। वर्तमान में इमरजेंसी सहित अस्पताल में 400 बेड की क्षमता है।
मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए यहां छात्रावास सहित कक्षा संचालित करने के लिए कुछ अन्य कक्षों सहित अत्याधुनिक मशीनों की जरूरत होगी। इस पर उन्होंने हामी भरते हुए कहा कि संसाधनों को जुटाया जाए। साथ ही जिन भी चीजों की आवश्यकता है उसकी रिपोर्ट तैयार की जाए। छात्रावास के लिए जमीन जिला प्रशासन तलाश करे।
इस पर जिला प्रशासन ने क्वार्सी फार्म की जमीन पर छात्रावास बनाने व कृषि विभाग को इस जमीन के बदले किसी अन्य जगह भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। विधायक संजीव राजा के मुताबिक इन सभी बातों पर राज्यमंत्री सहमत नजर आए। दीनदयाल को मेडिकल कॉलेज बनाए जाने में उन्होंने भी रुचि दिखाई है। अगर, सब कुछ ठीक रहा तो भाजपा सरकार की यह अलीगढ़ के लिए सबसे बड़ी सौगात होगी।
- दीनदयाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने पर विचार किया गया। इसको लेकर तत्काल चिकित्सा शिक्षा मंत्री से बात भी कई गई। इसका प्रपोजल तैयार करने के निर्देश जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दिया है। - अतुल गर्ग, चिकित्सा राज्यमंत्री
अलीगढ़ के लिए मांगी ब्लैकफंगस की दवा
राज्यमंत्री अतुल गर्ग के समक्ष अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी कि अलीगढ़ को ब्लैक फंगस पीड़ित मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने डाक्टरों की नियुक्ति की बात भी रखी। इस पर उन्होंने कहा कि नियुक्ति का अधिकार जरूरत के हिसाब से जिला प्रशासन को दिया गया है। जरूरत होने पर प्रशासन डाक्टरों की नियुक्ति करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
सीएम के दौरे के बाद कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं में सुधार, राज्यमंत्री हुए खुश
कोरोना कंट्रोल रूम, कलेक्ट्रेट का निरीक्षण राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण अतुल गर्ग ने शहर विधायक, डीएम, सीडीओ, एडीएम वित्त के साथ कंट्रोल रूम इंचार्ज के साथ किया।
राज्यमंत्री ने बताया कि कोविड कार्यों के अलावा कंट्रोल रूम होम डिलीवरी की सुविधा, एंबुलेंस, आरआरटी टीम की निगरानी, मेडिकल किट दवाओं के वितरण की निगरानी, होम आइसोलेट व अस्पतालों में भर्ती मरीजों से नियमित फीडबैक और फीडबैक के आधार पर मरीजों की समस्याओं का निस्तारण, गूगल मैपिंग के माध्यम से कांटेक्ट ट्रेसिंग आदि जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य रहा है।
प्रदेश का यह आदर्श कोरोना कंट्रोल रूम है। कोरोना संक्रमण को रोकने में अलीगढ़ के कंट्रोल रूम की जैसी सतत निगरानी किसी अन्य जनपद में नहीं दिखी है। डीएम अलीगढ़ इसके लिए बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री के साथ गाजियाबाद में आयोजित बैठक में इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ का दौरा किया था। उसके बाद से यहां स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें