फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर का निलंबन, एसएसआई को चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों 12 मार्च को प्रयागराज एक्सप्रेस में हुई एक चोरी की घटना में इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं की गई है। एसएसआई अब्दुल मुईज को चार्ज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी एसपी जीआरपी मो. मुश्ताक ने बताया कि 12 मार्च की चोरी की घटना में क्राइम नंबर 13/21 धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वादी अंकिता निवासी गाजियाबाद की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। अंकिता गोदरेज कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने बताया था कि उनके पति अविनाश इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील हैं।
प्रयागराज एक्सप्रेस में सफर के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया था। इसमें जेवरात रखे हुए थे। इस मामले की विवेचना एसएसआई अब्दुल मुईज कर रहे हैं। वादी के पति अविनाश ने जीआरपी अलीगढ़ पर आरोप लगाया कि उन्हें मुकदमा वापस लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत एडीजी जीआरपी से हुई। उनके निर्देश पर आईजी जीआरपी सतेंद्र कुमार की ओर से इंस्पेक्टर को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही सीओ आगरा जीआरपी महेशचंद्र को जांच दी गई है। थाने का चार्ज नई तैनाती होने तक एसएसआई अब्दुल मुईज के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें