फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

khair: बांकनेर पहुंचे प्रभारी मंत्री, बोले-आचार संहिता बाद पूरे प्रदेश में बनने लगेंगे प्रमाण पत्र

Mon, 18 Nov 2024 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बांकनेर में कहा कि आचार संहिता हटने के बाद पूरे प्रदेश में अहेरिया समाज के प्रमाणपत्र बनने लगेंगे। 
विज्ञापन
गन्ना विकास एवं अलीगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बांकनेर में - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ना विकास एवं अलीगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण प्रमाण पत्र न बनने से नाराज चल रहे अहेरिया समाज को मनाने के लिए गांव बाकनेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाज को प्रमाणपत्र बनवाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, अहेरिया समाज ने कुछ दिन पहले इस मुद्दे पर पंचायत की थी और भाजपा का विरोध करने की बात कही थी। 18 नवंबर दोपहर खैर के एक बैंक्वेट हॉल में हुई पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि जट्टारी की सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समयाभाव के कारण इस संबंध में एलान नहीं कर पाए थे, लेकिन आचार संहिता हटने के बाद पूरे प्रदेश में अहेरिया समाज के प्रमाणपत्र बनने लगेंगे। वह स्वयं गांव बांकनेर में हुई मीटिंग में इसका वादा करके आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बरौली विधायक जयवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह भी मौजूद रहे। उधर, अहेरिया समाज संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल रावल ने कहा है कि यदि सरकार ने वादा पूरा नहीं किया और उनके साथ भेदभाव हुआ तो वह फिर से आंदोलन और भाजपा का विरोध करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें