अलीगढ़ के खैर विधानसभा उपचुनाव में 20 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रचार के अंतिम दिन चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने अपनी ताकत झोंकी। उन्होंने मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
अब प्रत्याशी 19 नवंबर को बिना किसी शोर-शराबे के शाम तक घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर सकेंगे। चुनाव में पांच प्रत्याशी आमने-सामने हैं। प्रत्याशियों के रोड शो के चलते कस्बा खैर में दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को घंटों परेशान होना पड़ा।