फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खनन विभाग को पोर्टल हैक कर 13 दिन में लगाया 62.21 लाख का चूना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
खनन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल को हैक कर छेड़छाड़ किए जाने से विभाग को 13 दिन में 62.21 लाख रुपये से अधिक के राजस्व का चूना लगा है। या। साइबर हैकर ने जिला खनन अधिकारी की लॉगिन आईडी का दुरुपयोग कर यह खेल किया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




विभागीय जानकारी के मुताबिक, फर्जीवाड़ा 18 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच किया गया। पोर्टल पर उप खनिज की दर 4.19 रुपये प्रति घनमीटर दर्ज थी, जिसे कथित तौर पर घटाकर तीन रुपये कर दिया गया। इसके बाद हैकर ने इसी आईडी का इस्तेमाल कर 40,125 घनमीटर उप खनिज के ई-एमएम-11 प्रपत्र जनरेट कर दिए। इस गड़बड़ी से 62,21,300 रुपये राजस्व के नुकसान का आकलन किया गया है।


जिला खान अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, पांच अक्तूबर को विभागीय ऑडिट के दौरान अनियमितता का पता चला। नियमानुसार पोर्टल पर लॉगिन के लिए ओटीपी सरकारी सीयूजी नंबर पर आना चाहिए था लेकिन ओटीपी ऑटो-फिल होने की स्थिति सामने आई। संदेह होने पर लॉगिन हिस्ट्री की जांच की गई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद पांच अक्तूबर की रात करीब आठ बजे संबंधित लाइसेंसी की आईडी ब्लॉक कर दी गई। पोर्टल पर की गई अन्य संदिग्ध प्रविष्टियों की भी जांच की गई है। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक, विभाग की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात हैकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें