फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू ने उठायी मांग, न्याय पंचायत स्तर पर बनाए जाएं मिनी स्टेडियम

Tue, 05 Sep 2023 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खेल मैदान न होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं आने-जाने के दौरान सड़क हादसों का शिकार बन रही हैं। उन्होंने मांग रखी कि न्याय पंचायत स्तर पर ही मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। मंगल दल द्वारा खेलकूद के नाम पर मिलने वाली राशि का उपयोग नहीं होता है, इसलिए शासन से मिलने वाली राशि का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
इगलास में ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन ने न्याय पंचायत स्तर पर मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग रखी है। साथ ही निराश्रित पशुओं के विचरण करने से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए पशुओं को पकड़वाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने इगलास तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने इगलास तहसील क्षेत्र में खेल मैदान बनवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि खेल मैदान न होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं आने-जाने के दौरान सड़क हादसों का शिकार बन रही हैं। उन्होंने मांग रखी कि न्याय पंचायत स्तर पर ही मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। 

मंगल दल द्वारा खेलकूद के नाम पर मिलने वाली राशि का उपयोग नहीं होता है, इसलिए शासन से मिलने वाली राशि का उपयोग किया जाए। उन्होंने निराश्रित पशुओं के विचरण करने से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए पशुओं को पकड़वाने की मांग की। इस अवसर पर टीकम सिंह सूर्यवंशी, मनोज ठेनुंआ, रहीश खां, चौधरी सुरेंद्र सिंह, रघुवीर प्रसाद, अनीता मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें