फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खंभे से टकराई मिनी बस, उछलकर गिरा छह माह का मासूम, मौत

Tue, 25 Apr 2023 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस पहले बिजली के खंभे और फिर पेड़ में जा घुसी। हादसे में कई सवारियां घायल हो गईं। रेखा की गोद में सो रहा छह माह का मासूम उछलकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
बच्चे की मौत (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मथुरा रोड पर गांव हस्तपुर के निकट अनियंत्रित मिनी बस खंभे से टकरा गई। बस में सवार महिला यात्री की गोद में सो रहा छह माह का बेटा उछलकर गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई, जबकि महिला के हाथ में फैक्चर हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसैला निवासी नारायण सिंह की पत्नी रेखा सोमवार को छह माह के बेटे देवेश के साथ अपने मायके बुलंदशहर के गांव खुशहालपुर जा रही थीं। रेखा अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर मिनी बस में सवार हुईं। गांव हस्तपुर के निकट चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस पहले बिजली के खंभे और फिर पेड़ में जा घुसी। हादसे में कई सवारियां घायल हो गईं। रेखा की गोद में सो रहा छह माह का मासूम उछलकर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

 पुलिस ने मासूम और उसकी मां को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विदित रहे कि देवेश दंपती का दूसरे नंबर का बेटा था। वह खुद गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें