फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों से लाखों का माल चोरी

Sun, 23 Aug 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात और शनिवार को दिन में फिर चोरों ने महानगर में तीन ठिकानों से लाखों का माल पार कर दिया। क्वार्सी की स्वर्ण जयंती कॉलोनी निवासी आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. टीएन गोयल कुछ साल पहले ही स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। पत्नी की मृत्यु के बाद वह अकेले रहते हैं। उनका बेटा गुड़गांव की निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसके चलते पिछले कुछ समय से डॉ. गोयल प्रत्येक सोमवार को बेटे के पास गुड़गांव चले जाते हैं और शनिवार को वापस आते हैं। शनिवार दोपहर जब डॉ. गोयल गुड़गांव से लौटे तो अंदर घर में ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस को बुला लिया और पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। इस चोरी के संबंध में डॉ. गोयल ने बताया कि चोर करीब 60 हजार कीमत के जेवरात, दो एलईडी, 80 हजार रुपये की नगदी सहित करीब 2 लाख से अधिक का माल ले गए।
इधर, विष्णुपुरी निवासी रतनप्रकाश अग्रवाल की धनीपुर मंडी में बी-35 दुर्गा एंड कंपनी के नाम से गल्ले की आढ़त है। रात में चोर उनकी दुकान में छत के रास्ते टिनशेड काटकर प्रवेश कर गए और दुकान से तिजोरी ले गए। हालांकि तिजोरी में मात्र 25 हजार रुपये नगदी व बही-खाते थे। मगर सुबह जब रतनप्रकाश आए और चोरी की खबर लगी तो वहां भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऊपरकोट के मोहल्ला दखौता निवासी शकील फड़-फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते हैं। इन दिनों उनका फड़ ऊपरकोट पर ही लगा हुआ है। वह दोपहर में फड़ पर थे, जबकि परिवार मामूद नगर में किसी रिश्तेदारी में दावत खाने गया था। इसी दौरान चोर घर के ताले तोड़कर व्यापार के सिलसिले में घर में रखे दो लाख रुपये नगद व कुछ अन्य कीमती सामान ले गए। दोपहर बाद जब परिजन लौटे तो इस चोरी की खबर लगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें