फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दूधिया ने चार लोगों पर लगाया लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलहदादपुर गांव के एक दूधिया ने गांव के युवक पर चार साथियों संग रास्ते में रोकने और तमंचे के बल पर आठ हजार रुपये लूटने और पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव के अन्नू सिंह ने तहरीर देते हुए बताया है कि वह अलीगढ़ में दूध बेचने के लिए जाता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात अलीगढ़ से लौटते वक्त गांव के प्रदीप के नलकूप के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इनमें एक युवक बेनकाब था। चारों ने उससे गाली-गलौज की और तमंचा तानकर उसकी जेब में रखे आठ हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उसे पीटा। हालांकि थाना पुलिस ने बताया है कि मामला रंजिश का है, लूट का आरोप गलत है। क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें