फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दूध के टेंपो ने दंपती को रौंदा, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना के गांव ग्वालरा से भागवत कथा सुनकर गौमत लौट रहे वृद्ध दंपती को सोमना मोड़ स्थित तिरंगा चौक पर रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे टेंपो से उतरते ही पीछे से आ रहे दूध के टेंपो ने रौंद दिया। पुलिस घायल दंपती को खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।
विज्ञापन



जहां पर विजय सिंह (76) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, दोपहर 12:00 बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वृद्धा रामवती को प्राथमिक उपचार देकर घर पहुंचाया गया।



पुलिस ने विजय सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहगीरों ने टक्कर मारने वाले टेंपो को चालक दीपक शर्मा निवासी अलीगढ़ के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वृद्ध विजय सिंह गौमत निवासी थे, उन्होंने अपने पीछे दो बेटे भूरा एवं राजू और तीन विवाहित बेटियों के साथ-साथ पत्नी रामवती एवं पांच पोते-पोतियों को रोते बिलखते छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन





छतरी खोलते ही वृद्ध को लगा करंट

खैर। तहसील खैर के गांव बरका में रविवार सुबह 11:00 बजे हरि सिंह (75) छतरी लेकर घर से खेत की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने छतरी खोली तो वह ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। हरि सिंह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें