फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दूध विक्रेता की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे पर सोमवार को जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने दूध विक्रेता की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




कस्बा लोधा निवासी ओमप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू शर्मा पुत्र भोलेशंकर शर्मा गांव लोधा से दूध खरीद कर अलीगढ़ शहर में बेचता है। पहली जनवरी को शहर में दूध बेचकर वह बाइक से घर लौट रहे थे, उसी वक्त हादसे का शिकार हो गए। हादसे को देख स्थानीय लोग दौड़े और परिवार के लोगो को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और दूध विक्रेता के परिवार के लोग पहुंच गए।



दूध विक्रेता की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूध विक्रेता की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी और भाइयों को रोते बिलखते छोड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें