फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब बनाने का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए अिभयुक्त पुिलस िहरासत में। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव शाहगढ़ से गुरुवार की रात थाना पुलिस ने एक खंडहर पड़े क्रेसर में मिलावटी शराब बनाने का बड़ा जखीरा पकड़ा है। मौके से पंजाब मार्का 89 पेटी और ड्रम में रखी 100 लीटर खुली शराब के साथ ही मिलावटी शराब तैयार कर बेचने के लिए खाली अद्धा, पौव्वा, रैपर आदि बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को भी पकड़ा गया है जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए हैं।
विज्ञापन



अकराबाद थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार की रात वह कौड़ियागंज पुलिस चौकी इंचार्ज मनीश चौधरी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शाहगढ़ के समीप खंडहर पड़े थान सिंह के गन्ना क्रेसर में स्थित मजदूरों के कमरों में कुछ अवैध रूप से मिलावटी शराब बनाने का काम कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया।


इसमें 89 पंजाब मार्का देशी शराब, दो ड्रमों में 100 लीटर खुली शराब, मिलावटी शराब बनाने की सामग्री, रैपर, खाली अद्धा, पौव्वा समेत अन्य बोतलें बरामद की हैं। मौके से मोनू पुत्र योगेंद्र सिंह व सत्यम पुत्र शेष कुमार निवासी शाहगढ़ को पकड़ा गया है। भागे आरोपियों में शेष कुमार और अवधेश कुमार निवासी सिकंदरपुर हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में अवैध शराब की खपत बढ़ गई है। हरियाणा और पंजाब से अवैध शराब तेजी से यहां आ रही है। गुरुवार की रात हरियाणा मार्का की अवैध हरियाणा शराब पकड़ने की कोशिश में शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक सिपाही घायल हुआ है। घायल सिपाही की ओर से टप्पल थाने में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हरियाणा से अवैध शराब आने की मुखबिर से मिली सूचना पर गुुरुवार की रात एसआई जितेंद्र हमराह सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी पलवल की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार नहीं रोकी। इस पर हामिदपुर चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने बलपूर्वक कार को रुकवाया। इसी समय पहले से मौजूद अवैध शराब बेचने वालों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया और अभद्रता शुरू कर दी। इसके साथ ही मारपीट की जिसमें एक पुलिस कर्मी को चोटें आई हैं। सिपाही की तहरीर पर थाना टप्पल में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब बेचने और पुलिस टीम पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें