चार साल में 73 फीसदी बढ़ा उत्पादन
अलीगढ़ मंडल में सहकारी समितियों से इन दिनों रोजाना 24,344 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। 12,430 सदस्यों वाली इन समितियों में 6,736 किसान दूध उत्पादन कर रहे हैं। इसमें साल दर साल लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2023 में यह 14,000 लीटर, वर्ष 2024 में 16,169 लीटर और वर्ष 2025 में 19,406 और वर्ष 2026 में 24,344 लीटर तक पहुंच गया है। इस तरह से बीते चार साल में इसमें लगभग 73 फीसदी की बड़ी वृद्धि हो चुकी है।
सवा लाख पैकेट पैक्ड दूध का कारोबार
अलीगढ़ में पराग की सहकारी समिति के मेरठ के प्लांट से रोजाना लगभग पांच हजार पैकेट पैक्ड दूध आता है। जिसकी यहां पर बिक्री होती है। इसके अलावा अमूल, मदर डेयरी, अनांदा और अन्य कंपनियों के पैक्ड दूध का बड़ा कारोबार हो रहा है। रोजाना लगभग सवा लाख पैकेट पैक्ड दूध बिक रहा है।
छह बड़े कारण, जिन्होंने बढ़ाया दूध
1-नंदनी कृषक समृद्धि योजना
2-मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना
3-मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना
4-मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश
5-मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना
6- बड़े प्रोजेक्ट पर अनुदान