फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता पर मिले काम : डीएम

विज्ञापन
मनरेगा के अंतर्गत कार्य करते मजदूर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना लॉकडाउन में विभिन्न प्रदेशों से लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये मनरेगा योजना में उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम दिलाने के आदेश जारी हो गये हैं। डीएम ने अफसरों को हिदायत दी है कि इन सभी के प्राथमिकता से जाब कार्ड बनवाकर काम दिलाया जाये। ताकि वे अपने परिवार का सही से भरण-पोषण कर सके।
विज्ञापन

इस मामले में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों को उनकी दक्षता एवं कौशल के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराने के लिये जनपद में सर्वे कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य पूरी गंभीरता से कराया जाय। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने सत्यापन कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह शीघ्र अति शीघ्र सत्यापन कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि वांछित सूचना शासन को उपलब्ध कराई जा सके। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मनरेगा में ज्यादा से ज्यादा प्रस्ताव तैयार कराते हुए प्रवासी श्रमिकों को काम और रोजगार मुहैया कराया जाए।
बरसात से पहले नालों एवं नदियों की सफाई कराते हुए जल संरक्षण एवं संचयन के कार्य प्राथमिकता से कराये जाएं। मनरेगा से पात्र किसानों के खेतों में मेड़बंदी का कार्य भी प्राथमिकता से कराया जाए, जिससे अधिकाधिक रोजगार सृजन हो सके। जनपद में 32 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। इसे पाने के लिए मनरेगा श्रमिकों से गड्ढे खोदने का कार्य कराया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें