सोफा नहर में रविवार को अधेड़ महिला का शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गया तथा शव को नहर से निकाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।
रविवार को कुछ राहगीरों ने दोपहर गांव सोफा की नगरिया के निकट नहर में एक महिला के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर सोफा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नहर से बाहर निकाला, महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। जिसने साड़ी पहन रखी थी। सीओ खैर ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।