फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: चॉकलेट के बहाने बुलाया घर, आठ साल की बच्ची से अधेड़ उम्र व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, फरार

Sat, 22 Feb 2025 01:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रिश्ते की आठ साल की भतीजी को चाकलेट देने के बहाने आरोपी ने घर में बुला लिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को खोजते हुए उसकी मां वहां आ गई। महिला को देखते ही आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के पालीमुकीमपुर थाना अंतर्गत अधेड़ उम्र व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने घर पर बुलाया। बच्ची से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी अमित कुमार पुत्र दरयाव सिंह ने 21 फरवरी की शाम करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की आठ साल की भतीजी को चाकलेट देने के बहाने अपने घर में बुला लिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को खोजते हुए उसकी मां वहां आ गई। महिला को देखते ही आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


डरी-सहमी बच्ची से जब उसकी मां ने जानकारी कि तो उसके होश उड़ गए। परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए और बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विवाद के चलते आरोपी की पत्नी रहती है मायके
आरोपी का अपनी पत्नी से कई साल से विवाद है, इसके कारण वह अपने दो बेटों के साथ मायके में रहती है। आरोपी गांव में अपने पिता के साथ अकेला ही रहता है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवक का पिता घेर पर था। घर में एकांत देखकर वह बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म कर डाला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें