- मेट्रो के लिए लगभग 50 किलोमीटर के रूट को शासन ने मंजूरी दी है। अलीगढ़ में जो रूट प्रस्तावित हैं। इसमें दो मुख्य गलियारे शामिल किए जा सकते हैं।
- मुख्य रूट- अलीगढ़ एयरपोर्ट से लेकर खेरेश्वर धाम तक। (धनीपुर मंडी, नौरंगाबाद, अचल, दुबे के पड़ाव, गांधी पार्क, माल गोदाम तिराहा, रसल गंज, मसूदाबाद, नुमाइश मैदान, सूत मिल, नादा पुल होकर)
- लिंकिंग रूट- मुख्य रूट पर स्थित सूतमिल चौराहे से मेहरावल रेलवे स्टेशन को लिंक करने वाला रूट। (सूत मिल चौराहे से गड़िया एलमपुर मोड़, सारसौल पुलिस चौकी, फल मंडी, पचपेड़ा होकर)
- अन्य संभावित जोड़ - ताला नगरी और सासनी गेट को जोड़ने की योजना भी इस परियोजना में शामिल हो सकती है। (तालसपुर, क्वार्सी चौराहा, किशनपुर, मीनाक्षी क्रॉसिंग होकर)
जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं
एक महत्वपूर्ण बात यह सामने आई है कि मेट्रो के इस प्रस्तावित रूट के लिए अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सूत्रों के अनुसार परियोजना को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि यह मौजूदा सड़कों और बुनियादी ढांचे का उपयोग करे। विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि एडीए की अनापत्ति और सकारात्मक सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद, अब शासन द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।