इमाम हुसैन ने दिया अमन का पैगाम
- फोटो : Rupesh
मोहल्ला कुरैशियान के स्कूल में स्थित पुराने इमामबाडे़ से मोहर्रम के उपलक्ष्य में ताजिया और अलम का जुलूस पीर ओ मुर्शिद मो. शफी आलम निजामी के सज्जाद -ए नशीं बाबा रफीक निजामी की सदारत में निकाला गया।
जुलूस कुरैशियान से ख्वाजा चौक, तुर्कमान गेट, घास की मंडी, ऊपर कोट, जामा मस्जिद से देहली गेट शाहजमाल होता हुआ करबला पहुंचा। जुलूस के दौरान सज्जाद ए नशीं बाबा रफीक निजामी ने कहा कि इमाम हुसैन दुनिया के सबसे बड़े शहीद ए आजम हैं।
उन्होंने अमन का पैगाम दिया। इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव चौ. आदिल सगीर, जफर निजामी, आसिफ निजामी, वसी निजामी, सलीम मिर्जा, इकरार जाकिर, गोला नसरुद्दीन, चिराग, डेनी यामीन, एसपी सिटी, सीओ प्रथम, सिटी मजिस्ट्रेट, निरीक्षक कोतवाली, एसओ देहली गेट आदि मौजूद थे।