फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी क्रिसमसः बड़े दिलवाले के जन्म के साथ हुआ बड़ा दिन

विज्ञापन
क्रिसमस डे पर मैरिस रोड पैट्रोल पंप पर बच्चों को उपहार में गुब्बारे देता सेंटा क्लॉज। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्रिसमस का तोहफा प्रभु ने मानवजाति को अपने बेटे को सौंपकर दिया था। आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले शांति के राजकुमार प्रभु यीशु का दिल बहुत बड़ा था। चूंकि वह प्रभु की संतान थे। जब उन्होंने आधी रात में जन्म लिया तो सरदूतों ने गड़रियों को बताया कि तुम्हारे उद्वारकर्ता का जन्म हुआ है। प्रभु यीशु के जन्म के बाद यह पहला दिन था। जो खुशियां मनाने के लिए था। हमारे समाज में इससे बड़ा कोई दिन नहीं हो सकता है। इसीलिए यह मसीह समाज का बड़ा दिन है। यह बातें शुक्रवार को क्रिसमस चर्च सर्विस के दौरान सभी गिरिजाघरों में कही गईं। चर्च सर्विस के बाद सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ। सुबह से ही लोगों ने बधाई देना प्रारंभ कर दिया। दिनभर तरह-तरह से जश्न मनाया गया। समाज की सामूहिक प्रार्थना में एक ही मांग रखी गई कि प्रभु यीशु हम तुम्हारे वचनों पर विश्वास रखते हैं। इस कोरोना संक्रमण काल से संपूर्ण मानवजाति को राहत दो, क्योंकि हम तुम पर और तुम्हारे वचनों पर विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

सुबह उठते ही समाज के बच्चे, युवा और बड़े बुजुर्गों ने अपने रिश्तेदार, पड़ोसी, दोस्त, भाई-बहन, परिजनों को क्रिसमस की बधाइयां दीं। इस दौरान बच्चों को उपहार भी बांटे गए। सुबह नौ बजे से अलग-अलग समय पर सभी गिरिजाघरों में चर्च सर्विस शुरू हुई। शिशियापाड़ा स्थित सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में शाम चार बजे को चर्च सर्विस हुुई। सभी चर्च सर्विस में फादर द्वारा प्रार्थना कराई गई। एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। कॉफी और सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ। इसके अलावा मसीह समाज में घर आने जाने वाले लोगों को बधाइयां, क्रिसमस का केक, जलपान आदि कराया गया। युवाओं ने बाजारों मेें खरीदारी की। आपसी दोस्तों के साथ मनोरंजन किया।
शाम को सेल्फी लेने का भी क्रेज रहा। घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंशन में फादर अमिताभ हैरल्ड व सहयोगी पास्टर रविकांत, संत फिदेलिस कैथलिक चर्च में फादर सन्नी कोट्टूर, फादर जॉन रोशन प्रेरेरा, फादर विनीश जोसफ, फादर डैनी फर्नाडिस, फादर जोश अकरा ने प्रार्थना कराई। सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च शिशियापाड़ा में फादर जोनाथन लाल, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च बन्नादेवी में फादर एसटी गिल व फादर यूसुफ दास, क्राइस्ट चर्च नकवी पार्क में फादर अमिताभ हैरल्ड, सीडीएफ मेथोडिस्ट चर्च में फादर सैमुअल बी लाल, इंग्राहम मेथोडिस्ट चर्च जीटी रोड में फादर अमित ऑस्मंड ने प्रार्थना कराई और सरदूतों के संदेश व प्रभु यीशु के वचनों को सुनाया। समाज ने एक साथ कहा कि प्रभु यीशु हम तुम्हारे वचनों पर विश्वास करते हैं। जो तुम्हारे वचनों पर विश्वास करता है। उसे अनंत जीवन मिलता है। उसकी सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। कोरोना संक्रमण काल के चलते गिरिजाघरों में मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही आयोजन हुए।
विज्ञापन

इंग्राहम में देश की खुशहाली के लिए की गई प्रार्थना
अलीगढ़। जीटी रोड स्थित इंग्राहम मेथोडिस्ट चर्च में पास्टर अमित आस्मंड ने समाज के लोगों के साथ विशेष प्रार्थना की। यहां शहरवासियों और देश वासियों में प्रेम का संदेश, शांति, सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की गई। यहां इंग्राहम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एसएन सिंह ने समाज और देशवासियों को क्रिसमस और नववर्ष 2021 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। इस मौके पर आरएन सिंह, चंद्र मसीह, नानक चंद, मिस्टर लायल, गौरव मसीह, मोहित, दीपेश, मिसेज स्कॉट आदि मौजूद रहे।
युवाओं ने सोशल मीडिया पर साझा कीं सेल्फी
सोशल मीडिया पर बधाई देने का दौर तो बृहस्पतिवार रात 12 बजे से ही शुरू हो गया था, लेकिन सामाजिक दूरी के चलते सभी लोग गिरिजाघर नहीं पहुंचे थे। ऐसे मेें शुक्रवार को चर्च पहुुंचे तो लोगों ने सेल्फी लीं। सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की थी। इसके बाद यह सेल्फियां सोशल मीडिया पर भी अपलोड की गईं।
नहीं लगा पारंपरिक मेला
25 दिसंबर के दिन बन्नादेवी और घंटाघर स्थित चर्च में मेला लगा करता था। चाट-पकौड़ी, झूले, शूटिंग करके बच्चे आनंद लिया करते थे, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण काल के चलते शुक्रवार को दोनों जगह कोई मेला नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें