फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष चश्मों से भी नहीं दिखा बुध ग्रह

Tue, 10 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुध ग्रह - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एक दुर्लभ खगोलीय घटना सोमवार को बुध ग्रह सूर्य के सामने से गुजरा। अलग बात है कि  टेलीस्कोप के अभाव में 100 सालों में सिर्फ 13 बार घटित होने वाली इस घटना को देखने से शहर के लोग वंचित रह गए। बुध परागमन देखने बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे। आसमान में बादल होने से लोगों को निराश होना पड़ा। तीन साल बाद  11 नवंबर 2019 को इस घटना की पुनरावृत्ति होगी।
विज्ञापन

साल 2006 के बाद यह पहला मौका था जब सौरमंडल के केंद्र में स्थित सूर्य और पृथ्वी व बुध ग्रह सोमवार को एक सीध में आए। अलीगढ़ में यह घटना शाम के 4.41 पर घटित हुई। यह स्थिति करीब दो घंटे, 20 मिनट बनी रही।  जिला विज्ञान क्लब ने अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में इसे दिखाने का इंतजाम किया था।
विज्ञान क्लब ने 100 विशेष चश्मे लोगों को उपलब्ध कराए। इससे वह आसमान पर टकटकी लगाए रहे। बादल छाने से सवा पांच बजे तक तो सूर्य ही नहीं दिखा। इसके बाद सूर्य तो दिखाई दिया लेकिन बदरी छाने से बुध का सूर्य के सामने से गुजरना चश्मे से नहीं देखा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें