फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाट दिया पोखर, गिरा पला रोड का जल स्तर

Tue, 10 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताल का हाल - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
पला साहिबाबाद रोड पर मोहल्ला मायापुरी से लगी पोखर का करीब 50 फीसदी हिस्सा मिट्टी डालकर पाट दिया गया। इसके चलते इलाके का भूगर्भ जल स्तर लगातार गिर रहा है। पूर्व में यहां 100 फुट पर पानी निकलता था वहीं अब 150 से 200 फुट पर पानी निकल पा रहा है। पोखर में मिट्टी डालने के बाद हालात ये हैं कि कुछ लोगों ने वहां अपने पशु बांध लिए हैं। पूर्व में नगर निगम ने वहां अपनी संपत्ति होने का बोर्ड भी लगाया था जिसे भूमाफियाओं ने उखाड़ कर फेंक दिया। पोखर के किनारे पर नगर निगम ने एक हैंडपंप भी लगाया था, जिसे मिट्टी डालकर दबा दिया गया। मायापुरी से लगी पोखर का बड़ा भाग मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होने देंगे, हरा-भरा करेंगे
नागरिक चेतना समिति के अशोक शर्मा, हरी बघेल, रामकृष्ण तिवारी, भगवती शर्मा, नवीन बाबू का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, पोखर की जिस जगह को मिट्टी डालकर पाट दिया गया है वहां पौधे लगाए जाएंगे, जिससे इलाके में हरियाली हो। पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा के सुबोध नंदन शर्मा ने कहा कि नगर निगम से मांग की जाएगी कि पला रोड मायापुरी की पोखर की पाटी गई जमीन पर पार्क बनवाया जाए। न्याय सामाजिक संगठन के सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट का कहना है कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।  
पानी का अच्छा स्रोत थी पोखर
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पोखर में इतना पानी था कि आबादी बसने के दौरान मकान बनाने के लिए इसी पोखर के पानी का इस्तेमाल किया गया था। पोखर का अस्तित्व लगातार कम होने के कारण इलाके का भूजल स्तर भी लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन

भूमाफियाओं की दहशत
पोखर को जब कूड़ा डालकर पाटा जा रहा था तब स्थानीय कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन भूमाफियाओं की दहशत के कारण सब शांत हो गए। धीरे-धीरे पोखर को मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया। चर्चा है कि कुछ लोग पाटी गई पोखर के बैनामा होने का भी दावा करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें