फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमिश्नर से मिल सीएम के नाम दिया ज्ञापन, ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की उठी मांग

Fri, 14 Nov 2025 11:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कमिश्नर संगीता सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में  ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन करने की भी मांग उठी है। 
विज्ञापन
अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज के मीडिया कर्मियों ने कमिश्नर संगीता सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि प्रदेश में पत्रकार मान्यता प्राप्त समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो-दो प्रतिनिधि सम्मिलित किए जाए। ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण और समाचार संकलन के अध्ययन के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाए। ग्रामीण पत्रकार  एसोसिएशन के लिए  लखनऊ में दारुलशफा या फिर ओसीआर में कार्यालय के लिए स्थान आवंटित किया जाए। तहसील और ब्लॉक स्तर पर मान्यता के लिए किए गए प्रावधान में संशोधन किया जाए। परिवहन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। गैर मान्यता प्राप्त ग्रामीण पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित किया जाए। 
विज्ञापन

कमिश्नर संगीता सिंह ने कहा कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं को तत्काल ही मुख्यमंत्री को संदर्भित कर दिया जाएगा। पत्रकारों की मांगे बिल्कुल ठीक हैं। मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की बड़ी भूमिका है, इसलिए उनकी समस्याओं को सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। जिससे सामंजस्य बना रहे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर हिमांशु तिवारी, वैभव वार्ष्णेय, भूपेंद्र शर्मा, विपिन यादव, करन चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, अमित टाइगर, पवन शर्मा, राजीव रतन शर्मा, मनोज कुमार वार्ष्णेय, प्रशांत दीक्षित, विकास, नरेन्द्र शर्मा, अमन मलिक, विश्वास शर्मा, अमित शर्मा, विपिन सिंह, चेतन गुप्ता, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें