गैस सिलेंडर से होने वाले अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए कस्बा विजयगढ़ के एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा-8 के छात्र हेमंत कुशवाहा ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो घरेलू गैस सिलिंडर से गैस लीक होने पर अलार्म को एक्टीवेट कर देगी। वह बज उठेगा।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जन्मदिन यानि बाल दिवस के अवसर पर, अलीगढ़ की ऐसी बाल प्रतिभाओं का जिक्र करना प्रासंगिक है, जिन्होंने अपने जज्बे, साहस और नवाचार से देश और समाज निर्माण का संकेत दिया है।
विज्ञापन
13 साल के सोनू ने नदी में कूदकर डूबते की मदद की
सांकरा के रहने वाले 13 सोनू कश्यप के पिता गंगा किनारे प्रसाद की दुकान लगाते हैं। कई बार ऐसा हुआ कि स्नान करते समय श्रद्धालुओं का संतुलन बिगड़ा और डूबने की स्थिति आई। सोनू ने छलांग लगाकर मदद की और डूबने से बचाया। एक बार बीते कार्तिक पूर्णिमा पर एक श्रद्धालु का मोबाइल गंगा नदी में गिर गया था जिसको निकालकर देने पर श्रद्धालुओं ने पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार दिया था।
हेमंत का नवाचार: सिलिंडर लीक होने पर बजेगा अलार्म, रुकेगी दुर्घटना
गैस सिलेंडर से होने वाले अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए कस्बा विजयगढ़ के एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा-8 के छात्र हेमंत कुशवाहा ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो घरेलू गैस सिलिंडर से गैस लीक होने पर अलार्म को एक्टीवेट कर देगी। वह बज उठेगा। यही नहीं इस डिवाइस का दूसरा पार्ट अगर सिलिंडर में आग लग जाए तो उसे बुझाने का काम भी कर देता है। इस डिवाइस का चयन इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत दिल्ली में लगने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने के लिए हुआ है।
विज्ञापन
खुशी ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए बनाई डिवाइस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रभावित होकर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की कक्षा-11 की छात्रा खुशी ने ऐसी डिवाइस बनाई है जिसको शौचालय में लगाया जाता है। इसको लगाने के बाद जब तक शौचालय उपयोग के बाद फ्लैश यानि पानी नहीं चलाएगा, तब तक शौचालय का दरवाजा नहीं खुलेगा। यह डिवाइस शौचालयों के इस्तेमाल को स्वच्छ और जिम्मेदार बनाएगी।