फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूपुर के समर्थन में पुलिस की नजरबंदी में दिया ज्ञापन

विज्ञापन
रामलीला मैदान स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर एसीएम को ज्ञापन देते बजरंग दल के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नूपुर शर्मा के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल के संयुक्त आह्वान पर सुबह से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। ज्ञापन देने का ऐलान करने वाले नेता सुबह से ही नजरबंद कर दिए गए और शाम को नियत समय पर पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर रामलीला मैदान पहुंची। जहां चंद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान नारेबाजी करने पर अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और बाद में घरों को भेज दिया। इसको लेकर सुबह से ही पुलिस टीम रामलीला मैदान पर मौजूद रही।
विज्ञापन

विहिप के महानगर मंत्री मुकेश राजपूत व बजरंग दल के सह संयोजक भरत गोस्वामी की ओर से नूपुर शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम रामलीला मैदान पर ज्ञापन कार्यक्रम घोषित किया गया था। इस सूचना पर सुबह से पुलिस प्रशासनिक मशीनरी सतर्क रही। दोनों नेताओं को उनके घरों पर सुबह ही नजरबंद कर दिया गया और रामलीला मैदान पर फोर्स तैनात कर दी गई। शाम को निर्धारित समय पर तय हुआ कि 11 कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दे सकते हैं। इस पर दोनों को पुलिस अपने साथ रामलीला मैदान लेकर आई। जहां चंद कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान रामलीला मैदान के अंदर ज्ञापन एसीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित दिया गया, जिसमें देश में बढ़ रही कट्टरता और हिंसा करने वालों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गय।
ज्ञापन में कहा गया कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद जुमे के दिन कई जगह पथराव हुए हैं। इससे सभी लोग आहत हैं। लोगों को भड़काऊ भाषण देने से रोका जाए। ऐसे लोगों को रासुका में जिला बदर किया जाए। जिन लोगों को धमकियां मिल रही हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए। तमाम संगठनों पर कार्रवाई की जाए। अल्पसंख्यक हिंदू इलाकों में पुलिस सुरक्षा दी जाए। ज्ञापन लेने के बाद सभी को वहां से वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें