मूल रूप से बिहार के गया जिले के वजीरगंज क्षेत्र के गांव पीपरा के गुलाम गौस को दबोचा है। वह वर्तमान में नोएडा के भंगेल में रहकर साइबर एक्सपर्ट के रूप में मदद कर रहा था। ग्राम पंचायत सचिवों की आईडी भी हैकर करता था।
अतरौली में दत्ताचोली बुजुर्ग पंचायत के सचिव की आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के साइबर एक्सपर्ट को पुलिस ने दबोच लिया। बिहार का रहने वाला यह साइबर एक्सपर्ट नोएडा में रहकर हैकिंग व अन्य माध्यमों से गिरोह को डेटा देता था। अभी पुलिस टीम इस गिरोह के सरगना व अन्य साथियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सीओ छर्रा धनंजय के अनुसार पालीमुकीमपुर के गांव दत्ताचोली बुजुर्ग के सचिव की आईडी हैक कर अगस्त माह में 597 में जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए थे। मामले में पुलिस ने पिछले माह छह आरोपियों को जेल भेजा था। ये सभी जनसेवा केंद्र संचालक थे। अब इसी दिशा में आगे काम करते हुए मूल रूप से बिहार के गया जिले के वजीरगंज क्षेत्र के गांव पीपरा के गुलाम गौस को दबोचा है।
वह वर्तमान में नोएडा के भंगेल में रहकर साइबर एक्सपर्ट के रूप में मदद कर रहा था। ग्राम पंचायत सचिवों की आईडी भी हैकर करता था। सीओ ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके अन्य साथियों व गिरोह सरगना की तलाश अभी जारी है।