अलीगढ़ में गभाना के सुदेशपुर स्थित साहमत पनीर डेयरी से खाद्य सचल टीम ने 380 किलो पनीर और 350 किलो दूध को नष्ट करा दिया। टीम ने 73 किलो रिफाइंड पॉमलीन तेल और 48 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर को जब्त कर लिया।
अलीगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 18 अक्तूबर को 380 किलो पनीर और भंडारण किए 350 किलो दूध को नष्ट कराया। इसके अलावा टीम ने लाखों के माल जब्त कर लिए।
विज्ञापन
खाद्य सचल टीम ने गभाना के सुदेशपुर में स्थित साहमत पनीर डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान डेयरी में खाद्य पदार्थ का निर्माण जहां हो रहा था वहां साफ-सफाई नहीं थी। विभाग ने 380 किलो पनीर (अनुमानित मूल्य 98,800 रुपये) और 350 किलो दूध (अनुमानित मूल्य 20,300 रुपये) को जल्द खराब होने के कारण नष्ट करा दिया। टीम ने 73 किलो रिफाइंड पॉमलीन तेल (मूल्य 13,578 रुपये) और 48 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर को जब्त कर लिया।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि नष्ट किए गए और जब्त किए गए माल का कुल मूल्य लगभग 1,47,000 रुपये है। कुल नौ नमूने भी लिए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।