अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की 14वें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल के चलते दूरदराज से आए मरीजों को लौटना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में लगे बैरीकेडिंग के पास सुरक्षाकर्मी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जानकारी देकर मरीजों व तीमारदारों को लौटा रहे हैं।
नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी होने और काम का बोझ बढ़ने से रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के जूनियर डॉक्टर 27 नवंबर से हड़ताल पर हैं। आरडीए के सचिव डॉ. मोहम्मद आदिल ने बताया कि उनकी हड़ताल जारी है। उन्होंने नॉन एकेडमिक जेआर की भर्ती के लिए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पत्र लिखकर उनसे गुजारिश की है कि नॉन एकेडमिक जेआर की भर्ती की जाए। यह बेहद जरूरी है।