फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Horoscope: विवाह से पहले जन्म कुंडली नहीं, मेडिकल कुंडली मिलाएं, यह इसलिए है जरूरी

Fri, 09 May 2025 04:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डॉ भरत वार्ष्णेय ने बताया कि थैलेसीमिया माइनर व्यक्ति स्वस्थ दिखता है, सामान्य जीवन जीता है, परंतु जब दोनों जीवन साथी माइनर हों, तो अगली पीढ़ी गंभीर संकट में आ सकती है। इसीलिए विवाह से पूर्व थैलेसीमिया की जांच अनिवार्य की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
कुंडली - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में आरके फाउंडेशन की ओर से 8 मई को मानिक चौक पर स्थित हाईटेक पैथोलॉजी क्लीनिक पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने थैलेसीमिया स्क्रीनिंग, परामर्श एवं निशुल्क परीक्षण किया। पैथोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि विवाह से पहले जन्म कुंडली नहीं, मेडिकल कुंडली मिलाएं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शादी के लिए जन्म कुंडली मिलाना सामाजिक परंपरा हो सकती है, परंतु मेडिकल कुंडली मिलाना वैज्ञानिक जिम्मेदारी है। थैलेसीमिया माइनर व्यक्ति स्वस्थ दिखता है, सामान्य जीवन जीता है, परंतु जब दोनों जीवन साथी माइनर हों, तो अगली पीढ़ी गंभीर संकट में आ सकती है। इसीलिए विवाह से पूर्व थैलेसीमिया की जांच अनिवार्य की जानी चाहिए। 
मौके पर संजीव कुमार वार्ष्णेय, राजीव कुमार वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, कौशल संतोषी, इकराम, शाहनवाज, लवकुश व राजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें