कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स 2026 के पदकवीर गुलवीर सिंह 17 नवंबर को अपने गांव सिरसा आएंगे। अतरौली में परिजन, दोस्त, समर्थक और गांव के लोग उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद अतरौली से काफिले के साथ वह अपने गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोग उनका स्वागत करेंगे। गांव पहुंचकर सबसे पहले वह अपने गुरु उड़िया बाबा के मंदिर में माथा टेकने पहुंचेंगे। इसके बाद अपने घर जाएंगे। परिजन के अनुसार अपनी तैयारी और खेलों के चलते लंबे समय बाद गुलवीर सिंह घर आ रहे हैं।
उनके आने की तैयारियों में परिजन जुटे हैं। उनके दोस्त आकाश चौधरी ने बताया कि लंबे समय बाद गुलवीर सिंह के गांव आने की खबर से परिजन सहित सभी बहुत खुश हैं।