फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live Kidnapping Video: शाहरुख को गाड़ी में डालकर ले गए बदमाश, मीट फैक्टरी में ले जाकर थी काटने की तैयारी

Thu, 29 Jan 2026 04:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

पीड़ित अकाउंटेंट शाहरुख ने ठेकेदार जीशान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहरुख के अनुसार ठेकेदार उससे अकाउंट से संबंधित अवैध काम जबरन कराना चाहता था।
विज्ञापन
सरेआम अकाउंटेंट शाहरुख की किडनैंपिक करते गुंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलीगढ़ स्थित थाना सिविल लाइन इलाके में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तस्वीर महल स्थित साईं ढाबा के पास से एक अकाउंटेंट का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया गया। अपहरण की यह पूरी घटना लाइव वीडियो में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

मीट की फैक्टरी से बरामद हुआ शाहरुख
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित अकाउंटेंट शाहरुख को अल-दुआ मीट फैक्टरी के परिसर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपी ठेकेदार जीशान को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जो फैक्टरी स्वामी हाजी जहीर के नाम पर दर्ज बताई जा रही है।

जबरन कराना चाहता था अवैध काम
पीड़ित अकाउंटेंट शाहरुख ने ठेकेदार जीशान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहरुख के अनुसार ठेकेदार उससे अकाउंट से संबंधित अवैध काम जबरन कराना चाहता था। मना करने पर उसे डराया-धमकाया जा रहा था। शाहरुख के पिछले काम के करीब 22 हजार रुपये बकाया थे। आरोपी ने बकाया पैसे देने के बहाने उसे बुलाया और फिर तमंचे के बल पर कार में डालकर ले गया।
विज्ञापन

पुलिसिया कार्रवाई जारी
इस मामले में पीड़ित शाहरुख और उसके भाई ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें