फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मैक्स वाहन असंतुलित होकर पलटा, 11 यात्री घायल

Wed, 11 Jun 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम बरसै के निकट सोमवार की रात करीब सवा 10 बजे एक मैक्स असंतुलित होकर पलट गई। मैक्स में चालक सहित 14 लोग सवार थे। इनमें से 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बागला जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन




सोमवार की देर रात हाथरस के मोहल्ला विष्णुपुरी के लोग मैक्स वाहन से अपने रिश्तेदार एवं अन्य पड़ोसियों के साथ गंगा स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही वाहन हाईवे पर गांव बरसै के निकट पहुंचा, वैसे ही ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गया।



हादसे में वाहन में सवार रामेश्वर, अंजली, विकास, प्रियांशु निवासीगण विष्णुपुरी हाथरस, राम निवासी लच्छिमपुर हाथरस जंक्शन, सपना व रजनी निवासी विष्णुपुरी हाथरस, प्रेमलता निवासी खंदारी गढ़ी, गोविंद निवासी जबई जिला बुलंदशहर, सोनू निवासी हसायन, अनु कुमार निवासी नगला वीरी सहाय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन




मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन वाहन में फंसे लोगों को राहगीरों की मदद से निकाला गया और उपचार के लिए भिजवाया गया। इनमें से नौ घायलों को बागला जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि बाकी दो को सीएचसी सासनी पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें