बबलू, अपनी मां रमा देवी, राजकुमार के साथ मैक्स गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से अपने घर हरदोई जा रहे थे। जैसे ही मैक्स गाड़ी हाईवे महरवाल के पास पहुंची, अचानक मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई ।
गभाना स्थित हाईवे महरावल पर 22 सितंबर की सुबह मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मां -बेटा समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू, अपनी मां रमा देवी, राजकुमार के साथ मैक्स गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से अपने घर हरदोई जा रहे थे। जैसे ही मैक्स गाड़ी हाईवे महरवाल के पास पहुंची, अचानक मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे में बेटा बबलू, मां रमा देवी, राजकुमार और मैक्स चालक पंकज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।