फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहले गला दबाया, फिर जलाया गया था मथुरा के ठेकेदार को, पोस्टमार्टम, होगी डीएनए जांच

Mon, 12 Feb 2024 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टप्पल में कुराना खंडेहा के पास 11 फरवरी सुबह जली हुई बाइक के पास अधजला शव मिला था। जिसकी पहचान बाइक नंबर के आधार पर मथुरा नौहझील के गांव परसौली निवासी 42 वर्षीय सहीराम के रूप में हुई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जली हुई बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के टप्पल में कुराना खंडेहा के पास मथुरा के ठेकेदार की जलाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण भी कराएगी, क्योंकि चेहरा बुरी तरह जल गया है। इसलिए स्पष्ट तौर पर पहचान संभव नहीं हो रही है। सिर्फ बाइक नंबर के आधार पर परिवार ने उसे पहचाना है। 12 फरवरी को हुए पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण पहले गला दबाना और फिर जलाना सामने आया है।

विज्ञापन


टप्पल में कुराना खंडेहा के पास 11 फरवरी सुबह जली हुई बाइक के पास अधजला शव मिला था। जिसकी पहचान बाइक नंबर के आधार पर मथुरा नौहझील के गांव परसौली निवासी 42 वर्षीय सहीराम के रूप में हुई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सहीराम खैर में अपनी मौसी के घर आए थे। वह ठेकेदारी करने के अलावा शराब ठेके में कैंटीन चलाते थे। इधर, पुलिस को अब तक जो साक्ष्य मिले हैं, उसके अनुसार जल्द खुलासे की उम्मीद है। हालांकि, पुलिस को परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली। मामले में पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर रही है और मामले में अनैतिक संबंधों में हत्या होना उजागर हो रहा है।
 
इधर, 12 फरवरी को हुए पोस्टमार्टम में उजागर हुआ कि गला दबाकर हत्या कर शव को बाइक सहित जलाया गया है। घटनास्थल पर ही बैठकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ शराब पी गई थी। इसके साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं। उस तक पहुंचने में पुलिस लग गई है। वहीं डीएनए सैंपल भी संकलित किए गए हैं। ताकि पहचान पुख्ता हो सके। एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें