फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम में लगी भीषण आग

Sat, 18 Apr 2026 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
दुबे का पड़ाव ​​जीटी रोड ​स्थित इलै​क्ट्रोनिक्सके गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के भैरव मंदिर के पास जीटी रोड स्थित एक इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि पास के ही एक मकान तक पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



आगरा रोड स्थित शीशियापाड़ा के बाहर बेला देवी इलेक्ट्राॅनिक्स का शोरूम है। यहां कूलर, पंखा, एसी आदि इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की बिक्री व मरम्मत का कार्य होता है। शोरूम स्वामी मलिक जिंदल का जीटी रोड पर भैरव मंदिर के पास गली में घर में पहली व तीसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। दूसरी मंजिल पर वे परिवार के साथ रहते हैं।


रात करीब साढ़े नाै बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखे सामान को चपेट में लेने के साथ ही पड़ोस के मकान को भी अपने में चपेट में ले लिया। इससे वहां बुरी तरह खलबली मच गई। परिजन मकान से बाहर निकल आए। गोदाम में आग की सूचना पर स्थानीय लोगों के अलावा इलाका पुलिस भी माैके पर आ गई।
विज्ञापन

दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एफएसओ संजीव सिंह के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें