फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर शहीद सरदार भगत सिंह और उनके साथियों के बलिदान दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने मैरिस रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। विवेक बंसल ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने इस देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इन शहीदों की कुर्बानी यह राष्ट्र कभी भूल नहीं सकता।
इस अवसर पर पं. गौरीशंकर शर्मा, शाहिद खान, अखिलेश शर्मा, शाहिद शेख़, अमजद हुसैन, ज्ञानेंद्र दीक्षित, जमीर अहमद, अरविन्द शर्मा, कंछीलाल भारती, विनेश कुमार सिंह, आमिर मुन्तजिर, महेश गर्ग, आजम कुरैशी, अंचित तोमर, हेमप्रकाश सैनी, रिजवान खान, पिंकू बघेल, रामसेवक शर्मा, अरुण शर्मा, जोजफ़ जॉन, मोहम्मद मुबीन, आदि उपस्थित थे I
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मेडिकल रोड पर शहीद दिवस मनाया गया। क्रांतिकारियों के चित्र पर महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद सहित वरिष्ठ नेता मधुकर शर्मा आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य बीरी सिंह बंजारा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव असद फारुख, डॉ. सौरभ द्विवेदी, रामगोपाल रैना, मोहम्मद अरहम, राशिद कुरैशी, प्रेम कुमार अभिषेक जैन, सोहेल अहमद शब्बू, इमरान, साबिर, मांगेराम, नवीन कुमार, शुभम, आरिफ, दीपक शेखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें