फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल सवार बदमाशों ने लूटी डिटॉल साबुन से लदी मेटाडोर

Fri, 27 May 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
गाजियाबाद से एटा डिटॉल शोप लेकर जा रही मेटाडोर को अनूपशहर रोड पर गोधा-काली नदी के मध्य लूट लिया गया। मार्शल जीप सवार बदमाशों ने मेटाडोर को ओवरटेक कर रुकवाया और चालक को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद लाखों के माल से लदी गाड़ी लूट ले गए। बाद में चालक को अमरौली क्षेत्र में बंधक बनाकर फेंक गए। तड़के बंधनमुक्त होकर चालक थाने पहुंचा। तब खबर पर पुलिस हरकत में आई। फिलहाल पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से एटा के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर का आनंद कुमार खुद की कैंटर मेटाडोर भाड़े पर चलाता है। उसने बुधवार देर दुपहर गाजियाबाद के छपरौला स्थित गोदाम से एटा और मैनपुरी के लिए डिटॉल शोप के 340 कार्टन भरे। करीब 4-5 लाख रुपये कीमत के इस माल में से आधा एटा के पीपल वाली गली स्थित जैन स्टाकिस्ट के यहां और आधा मैनपुरी में किसी स्टाकिस्ट के यहां उतरना था। अलीगढ़ से आगे रास्ता खराब होने के कारण वह गाड़ी लेकर यहां से अनूपशहर रोड से अतरौली छर्रा होकर एटा जा रहा था। जैसे ही देर शाम जवां इलाके में गोधा-काली नदी के मध्य पहुंचा, तभी एकांत में मार्शल सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रुकवाया। चार-पांच बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर कब्जे में कर मार्शल में डाल लिया और खुद साबुन से भरी गाड़ी लेकर चल दिए। इसके बाद उसके हाथ पैर व आंखें बांधकर अमरौली के पास बिहारीपुर गांव के पास ज्वार के खेत में फेंक दिया। चालक रात भर वहीं पड़ा रहा। सुबह होने पर राहगीरों की मदद से हाथ पैर खुले और थाने पहुंचा। इस सूचना पर एसओ ने तत्काल घटनास्थलों का मुआयना कर मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बाद में एसएसपी लव कुमार भी घटनास्थल पर गए। एसओ छोटेलाल के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें