फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावना स्पोर्टस हॉस्टल सेमीफाइनल में

Fri, 27 May 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैट, क्रिकेट, आउट
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान में पावना कप टी-20 क्रि केट टूर्नामेंट का ुशुभारंभ हो गया। पहले दिन पावना कप के चार मैच डीपीएस के दोनों मैदानों में खेले गए।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में जब्बार क्त्रिस्केट एकेडमी ने पावना क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हरा दिया। पावना ने बीस ओवर के मैच में जब्बार क्रिकेट एकेडमी को 162 रन का टारगेट दिया। आखिरी गेंद पर तीन रन बनाकर, रोमांचक जीत हासिल की। जब्बार क्रिकेट एकेडमी के इमरान को शानदार 53 रन बनाए। दो विकेट भी लिए। वह मैन ऑफ द मैच चुने गए। टूर्नामेंट का दूसरा मैच एमके अलगेरियन ब्लू व हाथरस के बीच खेला गया। एमके अलगेरियन ब्लू ने हाथरस को छह विकेट से मात दी। हाथरस टीम 91 रन पर ही क्लीन बोल्ड हो गई। एमके अलगेरियन ब्लू के प्रतीक यादव को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। सबसे रोमांचक तीसरा मैच एमके अलगेरियन रेड व सम्राट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। एमके अलगेरियन रेड ने यह मैच दो रन से जीत लिया। एमके अलगेरियन रेड ने पहले बैटिंग करते हुए, प्रेम प्रभात के 76 नॉट आउट और अक्षत पांडे के 64 की मदद से सम्राट क्रिकेट क्ल्ब के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा। सम्राट क्लब के सचिन 70 रन व ईरान ने 48 रन की शानदार जुगलबंदी की। बावजूद इसके दो रन से हार गए। एमके अलगेरियन रेड के अक्षत पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का चौथा मैच पावना स्पोर्टस हॉस्टल व मथुरा के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल ने मथुरा को छह विकेट से हराकर सेमी फ ाइनल में प्रवेश किया। पावना स्पोर्ट्स हॉस्टल के गवेंद्र व कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। कुलदीप 36 रनों के साथ नॉट आउट रहकर मैन ऑफ द मैच के हकदार बने। शुक्रवार को पावना स्पोर्ट्स हॉस्टल व एमके अलगेरियन ब्लू के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच जब्बार क्रिकेट एकेडमी व एमके अलगेरियन रेड के बीच सुबह सात बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें